अररिया, अप्रैल 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के चर्चित होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. जयंत कुमार पाल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें लंदन में आयोजित चौथे वर्ल्ड होम्योपैथी समिट 2026 में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके दो दशकों में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन लंदन स्थित पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में आयोजित हुआ, जो विश्व स्तर पर ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस समारोह में चिकित्सा जगत के साथ-साथ खेल जगत की कई नामचीन हस्तियों की भी उपस्थिति रही। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सर एलेस्टर कुक और दिग्गज खिलाड़ी डेविड गावर ने डॉ. पाल के कार्यों की खुलकर सराहना की। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. जेके पाल लंदन में सम्मानित सर एलेस्टर कुक ने कहा कि डॉ. प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.