रुडकी, सितम्बर 17 -- सिविल अस्पताल रुड़की में बुधवार को सेवा पर्व स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के पर्चे बनवाने से लेकर सभी जांच निशुल्क हुई। शिविर में 635 मरीज पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य सिविल अस्पताल रुड़की में आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह और सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने किया। इस दौरान केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में शामिल अतिथियों ने अस्पताल में लगे शिविर का जायजा लिया। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांग जनों के लिए प्रमाण पत्र, रक्तदान शिविर और ई-रक्तकोष पंजीकरण, मासिक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.