औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के छक्कु बिगहा में स्वास्थ्यकर्मी स्व. राजवंशी सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य अरविंद कुमार सिन्हा ने की। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजवंशी सिंह ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हसपुरा कुष्ठ नियंत्रण इकाई की स्थापना कर उन्होंने समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया, जिसे आज भी लोग सम्मान के साथ याद करते हैं। रवीन्द्र कुमार, राजबल्लभ सिंह, डॉ. ऋषिकेश पटेल, डॉ. मोनी कुमारी, कमलेश सिंह, मेराजुद्दीन अंसारी, अरुण भगत, अंकित कुमार, ईशु कुमार, रामचंद सिंह, मो. मनउवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.