स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 600 से अधिक कर्मी आज से कार्य बहिष्कार करेंगे
नोएडा, मई 20 -- नोएडा, राजेश शर्मा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत काम करने वाले 600 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी गुरुवार से कार्य बहिष्कार करेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इन कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, एनएनएम, नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर कर्मी कार्यरत हैं। इनके हड़ताल पर जाने से आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की चिकित्सकीय सेवाएं ज्यादा प्रभावित होंगी। वहीं जिला अस्पताल में इसका आंशिक असर पड़ सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का कार्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत डॉक्टरों और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.