रांची, जून 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा कि राज्य के सभी जिले अगले 15 दिन में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करें, वरना सख्त कार्रवाई होगी। जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं होगी। यदि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में किसी प्रकार की बाधा आती है तो संबंधित क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर समाधान निकालें। स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह शुक्रवार को आरसीएच कैंपस नामकुम में राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन, डीएस व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। करीब 3 घंटे तक चली बैठक में अस्पतालों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य संसाधनों तथा आ...