औरंगाबाद, जून 25 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मोहम्मद यूनिस सलीम ने की, जबकि संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने किया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर संयोजक के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में चर्चा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार चिह्नित कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्य दवा भंडार और दवा वितरण केंद्र को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

निर्णय और प्रस्ताव मरीजों ...