स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
उरई, जुलाई 28 -- उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण, एनीमिया नियंत्रण, उच्च जोखिम गर्भावस्था, आयुष्मान एवं आभा आईडी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा वित्तीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।डीएम ने निर्देश दिए कि नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉकों के स्वास्थ्य संकेतकों में राज्य औसत से पीछे चल रहे ब्लॉकों में तत्काल सुधार लाया जाए। प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण एवं अन्य प्रमुख संकेतकों में कमजोर प्रदर्शन करने वाली इकाइयों के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर समयबद्ध कार्यवाही की जाए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लापरवाही पर कई च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.