मधुबनी, अप्रैल 11 -- संदीप कुमार मधुबनी। शनिवार को डीआरडीए सभागार में स्वास्थ्य विभाग कीसमीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, विभिन्न कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक तथा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य प्रबंधक मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता अब स्वीकार नहीं की जाएगी और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। अपर समाहर्ता ने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, सी-सेक्शन सुविधा की उपलब्धता और अल्ट्रासाउंड सेवाओं का विस्तार प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिया कि हाई रिस्क मामलों की दैनिक मॉन...