मुंगेर, मई 12 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार कराना अब डॉक्टरों को भारी पड़ने लगा है। भाव्या ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान वेटिंग टाइम (प्रतीक्षा समय) अधिक पाए जाने पर सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चार चिकित्सकों और तीन प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए जवाब तलब किया है।

डॉक्टरों के पास 3 घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार विभागीय समीक्षा में यह बात सामने आई है कि सिविल सर्जन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई प्रखंडों में मरीजों का वेटिंग टाइम एक घंटे से कहीं अधिक है। सबसे खराब स्थिति अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़ीरामपुर की रही, जहां डॉ. आदित्य के पास मरीजों का औसत वेटिंग टाइम 171 मिनट दर्ज किया ...