स्वास्थ्य सेवाओं में लखनऊ नंबर वन
लखनऊ, जुलाई 2 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा जारी मई-2026 की हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ ने अभूतपूर्व सुधार करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 18 मंडलों में पहला स्थान हासिल किया है। मार्च-2026 में 16वीं रैंक पर रहने के बाद, अप्रैल और मई में लगातार शीर्ष स्थान पर बने रहना प्रदेश का सबसे बड़ा रैंक सुधार माना जा रहा है। इस रैंकिंग में लखनऊ जिले को 0.75 और लखनऊ मंडल को 0.66 समेकित स्कोर प्राप्त हुआ है। लखनऊ ने गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग, बच्चों के पूर्ण टीकाकरण (बीसीजी, पेंटावेलेंट, खसरा) और परिवार नियोजन कार्यक्रमों में पूरे प्रदेश में बाजी मारी है। विशेष रूप से, परिवार नियोजन के रिवर्सिबल मेथड अपनाने वाले दंपतियों की संख्या में पिछले महीने की तुलना में रिकॉर्ड 425.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.