स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को सराहा
हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में बुधवार को इंटरनेशनल नर्सिंग डे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग पेशे के महत्व और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कॉलेज के नर्सिंग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय "नर्सें हमारा भविष्य" रखा गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि नर्सों को सशक्त बनाया जाएगा, तभी समाज को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि नर्सें केवल अस्पतालों में ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत आधारशिला हैं। यह भी पढ़ें- फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर सेवा भावना का लिया संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.