मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार व नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी स्वस्थ्य मिशन के अंतर्गत स्थानीय नगर निकाय व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की बैठक शहर के निजी होटल में आयोजित की गईं। बैठक में महापौर ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारियों को नगर में स्वास्थ्य सुविधा और आउटरिच कैंप बढ़ाने को कहा। सिविल सर्जन डॉ. कुमार ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के नव विस्तारित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं की आउटरीच कैंप लगाने के लिए निगम को सहयोग करने को कहा। ताकि अधिक सेअधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके।उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए जागरूकता को अनिवार्य बताया। उन्होंने आउटरिच कैंप के जगह निर्धारण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास का वाता...