मऊ, जून 27 -- मधुबन। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत अंतर्गत धुंसपुरवा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की बदहाली और जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर सूबे की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। ​सर्वेश मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्वांचल के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जताया आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...