जामताड़ा, अप्रैल 25 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या- 03 स्थित आम बागान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को सहिया चयन के मद्देनजर आमसभा आयोजित की गई। इस आमसभा स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। चयन प्रक्रिया में दो अभ्यर्थी शोभा कुमारी और सुप्रिया मंडल ने भाग लिया। दोनों के दस्तावेजों की गहन जांच एवं मूल्यांकन के बाद सभी मानकों पर खरा उतरने वाली शोभा कुमारी को वार्ड संख्या- 03 के लिए सहिया के रूप में चयनित किया गया है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्यनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्धारित मानकों के आधार पर सहिया का चयन किया जा रहा है। इसके अनुसार संबंधित महिला गांव का निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयन के लिए 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.