मोतिहारी, मार्च 30 -- रक्सौल, एसं। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में रविवार को समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने अध्यक्षता की। ओपीडी डेटा की मासिक समीक्षा की गई। जिसमें अप्रैल से जनवरी तक के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने डेटा प्रबंधन में सुधार लाने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके साथ ही, टीकाकरण अभियान की प्रगति पर भी चर्चा हुई। वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज यानी वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने पर भी बल दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एएनएम, सीएचओ और आशा फैसिलिटेटरों को निर्देश दिया कि यदि क्षेत्र में एनपीओ से संबंधित कोई भी संदिग्ध मामला सामने आता है, तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दी जाए। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.