बेगुसराय, अप्रैल 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ग्रामीण चिकित्सक संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को नावकोठी में हुई। अध्यक्षता अर्जुन पासवान ने की तथा संचालन राजेन्द्र शर्मा ने किया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लेकर अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर एकजुटता दिखाई। बैठक में संजीव भारती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने में ग्रामीण चिकित्सकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा उन्हें झोला छाप कहे जाने से चिकित्सकों में गहरा आक्रोश और आहत भाव है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में प्रशिक्षण और मान्यता देने के सरकारी वादे तथा एम्बुलेंस सहायक के रूप में तैनाती की घोषणाएं भी अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल को बेगूसराय में आयोजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.