स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश
चंदौली, अप्रैल 24 -- चंदौली, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए निर्देश दिया गया। उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर पंजीकरण एवं सुरक्षित प्रसव संस्थागत रूप से कराया जाए। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ संचालित किया जाए। ताकि कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि उनका मानदेय समय से एवं बढ़े हुए स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम स्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.