गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में सेहत से जुड़े संकेतांकों को लेकर अच्छी खबर है। गोरखपुर की जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) को पूरे प्रदेश में फिर से पहली रैंक मिली है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने इसके लिए कर्मियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के यह प्रयास जारी रहने चाहिए। सीएमओ ने बताया कि पूरे प्रदेश के डीएचएस की बैठकों की कार्यवृत्ति सहित अन्य संकेतांकों के आधार पर डीएचएस की रैंकिंग की जाती है। इस रैंकिंग में 71.72 फीसदी अंकों के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले और दूसरे तिमाही में गोरखपुर को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस रैंकिंग में शासकीय निकाय की बैठकों, नियमित टीकाकरण संबंधी डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठकों और जिला ऑडिट कमेटी के बैठकों के स्कोर शामिल हैं। इससे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.