नोएडा, अप्रैल 25 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शनिवार को यथार्थ अस्पताल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। उद्यमियों, श्रमिकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण पहल की है। संगठन के महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि इस समझौते के तहत आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा,जिससे श्रमिकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके। इस मौके पर अध्यक्ष अमित उपाध्याय और अन्य उद्यमी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर 201 स्वास्थ्य शिविर लगेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...