भागलपुर, अप्रैल 8 -- बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम में जिले की वरीय उप समाहर्ता डॉ. मीनाक्षी और अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के डॉ. कुतुब शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखा। डॉ. मीनाक्षी ने अस्पताल में भर्ती एवं इलाज कराने आए मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से यह जानकारी ली कि कहीं उन्हें सरकारी अस्पताल से इलाज या दवा के लिए निजी क्लीनिकों में भेजने के लिए कोई बिचौलिया तो सक्रिय नहीं है। हालांकि मरीजों की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत सामने नहीं आई। टीम ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार से भी आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.