अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्यांकन के लिए जारी हेल्थ डैशबोर्ड की रिपोर्ट में अलीगढ़ एक बार फिर पिछड़ गया है। सितंबर में जहां अलीगढ़ 41वें स्थान पर था, वहीं अक्टूबर में फिसलकर 43वीं रैंक पर पहुंच गया। स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए मानकों पर विभागीय टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। रिपोर्ट में सामने आया है कि टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गंभीर रोगियों की समय पर रेफरल व्यवस्था और डिजिटल रिपोर्टिंग जैसी महत्वपूर्ण श्रेणियों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण अलीगढ़ की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई। स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर निरीक्षण, फीडबैक और मॉनिटरिंग की कमजोर व्यवस्था भी इसका एक प्रमुख कारण बताई जा रही है। इसके विपरीत, प्रदेश के कई मंडल व जिलों ने उल्लेखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.