स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर जताया आक्रोश
पिथौरागढ़, जून 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पुनेड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर हालत और व्यवस्थाओं की कमी पर पार्टी पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। प्रदेश उपाध्यक्ष पुनेड़ा ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं कर सकती तो उसे जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जाखपन्त स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुराने भवन की हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.