देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपकर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। लालचन्द शर्मा ने कहा कि दून, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी जैसे प्रमुख अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। इसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों या एम्स ऋषिकेश भटकना पड़ रहा है। पर्चा काउंटरों पर लंबी कतारें, अल्ट्रासाउंड के लिए 20 दिन की वेटिंग, बाहर से दवाएं मंगाने और एमआरआई जैसी जांच सुविधाओं के अभाव से जनता बेहाल है।कांग्रेस ने प्रेमनगर अस्पताल का उच्चीकरण कर इसे 50 बेड का करने, एंबुलेंस, 3 अतिरिक्त वार्ड बॉय और आधुनिक सर्जिकल उपकरण मुहैया कराने की प्रमुखता से मांग उठाई। इसके अलावा चारधाम यात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.