स्वास्थ्य सेवाओं का सच जानने दिल्ली से मुंगेर आई एनसीडीसी की टीम, सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
मुंगेर, सितम्बर 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की वस्तु स्थिति जांचने और स्नेक-डॉग बाइट जैसे गंभीर मामलों के प्रबंधन की समीक्षा करने बुधवार को दिल्ली से नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की सेंट्रल टीम मुंगेर पहुंची। टीम के विशेषज्ञ डॉ. आनंद ने सदर अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आईडीएसपी के प्रेमरंजन दुबे, अस्पताल प्रबंधक तौसिफ हसनैन तथा डाटा ऑपरेटर विकास कुमार साह मौजूद रहे। केंद्रीय विशेषज्ञ दो दिवसीय दौरे के तहत सदर अस्पताल के साथ-साथ जिले के दोनों अनुमंडलीय अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेंगे। अपनी जांच के बाद वे विस्तृत रिपोर्ट सीधे एनसीडीसी (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय) को सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: स्टेट पब्लिक हेल्थ ऑब्जर्वर टीम ने अस्पतालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.