स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर हो डिजिटल कायाकल्प
भदोही, मई 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी ने मंगलवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। सीएमएस ने कहा कि शासन के निर्देश पर ऑनलाइन पर्ची काटने, दवा वितरण समेत अधिकांश कार्य डिजिटल माध्यम से किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में डिजिटल सेवाओं का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से हो रहा है।उन्होंने बताया कि 15 मई तक एक लाख 95 हजार 562 मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है और मरीज चिकित्सकीय परामर्श ले चुके हैं। अब मरीज मोबाइल ऐप के जरिए रक्त जांच समेत अन्य जांचों की रिपोर्ट सीधे देख पा रहे हैं। अब तक 13 हजार आभा आईडी भी बनाई जा चुकी हैं।ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन से मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.