जहानाबाद, मई 9 -- अरवल, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में जिला स्वास्थ्य समिति अरवल के तत्वावधान में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव ने शनिवार को अस्पताल प्रबंधक एवं लेखपाल को स्थानांतरण किया है। सिविल सर्जन के द्वारा अस्पताल प्रबंधक रिजवान उल हक को सदर अस्पताल हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरवल में पदस्थापित किया गया है। शशांक शेखर को प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था से सदर अस्पताल अरवल, सुरेंद्र कुमार को प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरवल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी, बृजनंदन शर्मा को प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र कुर्था के दायित्व का निर्वहन करेंगे। सुनील कुमार प्रखंड लेखपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनभद्र बंशी सुरयपुर से सामुदायि...