पूर्णिया, सितम्बर 3 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं एवं संसाधनों की कमी को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने पटना स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बैसा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और आम लोगों को इलाज के लिए होने वाली परेशानियों को दूर करने की मांग की। जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में बैसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के अभाव में क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार में परेशानी होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापना होने से बड़ी संख्या में महिलाओं को सुविधा मिल...