सोनभद्र, मई 25 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। कोन क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पड़रछ में जनजागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और महिला डॉक्टर की तत्काल नियुक्ति की मांग उठाई गई। अभियान का नेतृत्व आनंद पटेल दयालु ने किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव-गांव घूमकर लोगों से हस्ताक्षर कराए और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। ग्रामीणों का कहना था कि लगभग दो लाख की आबादी वाले कोन क्षेत्र में आज तक पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मामूली बीमारी या चोट लगने पर भी मरीजों को करीब 70 किलोमीट...