स्वास्थ्य सुविधाओं की हुई समीक्षा
औरंगाबाद, मई 20 -- । औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य एवं डीपीएम जीविका के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया गया। अस्पताल परिसरों की नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था में जीविका दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना मरीजों एवं उनके परिजनों के हित में अत्यंत आवश्यक है। सदर अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पतालों की साफ-सफाई का कार्य जीविका दीदियों के माध्यम से कराए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। साफ-सफाई व्यवस्था के संचालन, कार्यप्रणाली, निगरानी एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.