स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही राष्ट्रभक्ति: सीएस
धनबाद, अगस्त 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित डॉक्टरों, नर्सों, पारा मेडिकल कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यही हमारी सच्ची राष्ट्रभक्ति है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वे जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करें। मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मॉडल सदर अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.