स्वास्थ्य सहिया चयन में मनमानी का आरोप
बोकारो, जून 11 -- जरीडीह प्रखंड के तांतरी दक्षिणी पंचायत में स्वास्थ्य सहिया चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एसटी वर्ग की अभ्यर्थी लक्ष्मी कुमारी (पति जगन सोरेन) ने चयन प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा चयन रद्द कर पुनः चयन प्रक्रिया आयोजित करने की मांग की है। लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि बीते सोमवार को पंचायत में कुल चार स्वास्थ्य सहियाओं का चयन किया जाना था। चयन प्रक्रिया में प्रखंड से बीपीएम महेश कुमार, एक महिला पदाधिकारी तथा पंचायत की मुखिया शांति देवी मौजूद थीं। उन्होंने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरते जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.