पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। झारखंड के प्रत्येक स्वास्थ्य सहिया के खाते में 24,000 रुपए बकाया मानदेय के रूप में भेजे गए। 14 महीने से अधिक समय से बकाया मानदेय को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बाद, सरकार ने एक साल का बकाया एकमुश्त देने का निर्णय लिया था। झारखंड के साथ-साथ महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड के स्वास्थ्य सहियाओं ने एक साल का बकाया मानदेय राशि मिलने पर महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी का आभार जताया है। विदित हो की चल रहे बजट सत्र के तीसरे दिन झारखंड विधानसभा में सहियाओं के मानदेय का मुद्दा विधानसभा पटल पर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने जोरदार ढंग से रखा था। विधायक स्टीफन मरांडी ने सीधे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मईयां सम्मान योजना में 2,500 रुपए मिलते हैं, जबकि स्वास्थ्य सहियाओं को सिर्फ 2,000 रुपए मिलते हैं। उनका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.