गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरुकता को लेकर अभियान चलाया गया। इनर ह्वील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस के सहयोग से स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा व सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. प्रीति गुप्ता ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी पैड के सही उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने, पोषणयुक्त आहार लेने तथा संक्रमण से बचाव के आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- डीएवी 4 में छात्राओं का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान उन्होंने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक स्वा...