मधुबनी, मार्च 11 -- झंझारपुर। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को झंझारपुर ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उनके साथ मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक भी मौजूद थे। दोनों अधिकारी इससे पहले मधुबनी जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं।जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी सहरसा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पटना लौटने के दौरान झंझारपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य सचिव ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अशोक आनंद से आपातकालीन सेवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.