पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच)के अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों द्वारा गुरुवार को किए गए हड़ताल के कार्य दिवस के दिन की पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव को भेजी है। डॉ अजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों के हड़ताल के कार्यदिवस की रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव ने मांगा था। मांगे गए रिपोर्ट के आलोक में गुरुवार के किए गए सर्जरी, प्रसव सहित अन्य कार्यों की रिपोर्ट भेज दी गई है । उन्होंने बताया कि हड़ताल के दिन कार्यक्रम विशेष प्रभावित नहीं रहा। हड़ताल समाप्त होने के साथ ही शुक्रवार की शाम से सारे कर्मी काम पर लौट चुके है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.