स्वास्थ्य संस्थानों में लगेगा आई स्क्रीनिंग कैम्प, होगा चश्मा वितरण
खगडि़या, अगस्त 20 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र कुमार ने बैठक के दौरान की। बैठक के दौरान आई स्क्रीनिंग कैम्प स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाए जाने के संबंध में निर्देश दिए। वहीं कहा कि जरूरत पड़ने पर मरीजों के बीच चश्मा का वितरण किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज कराने के लिए आने वाले वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं को यदि जरूरत हो तो ईसीजी की सेवा भी उपलब्ध करवाएं। आवश्यकता के अनुरुप एक्स रे अधिक से अधिक संख्या में मरीजों के कराए जाने के भी निर्देश। वहीं संस्थागत प्रसव की संख्या में वृद्धि लाने के लिए आशा के कार्यों की मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश पीएचसी प्रभारी को दिए। यह भी पढ़ें- लखीसराय। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने और बायोमेडिकल वेस्ट प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.