स्वास्थ्य शिविर से 42 मोतियाबिंद के मरीज रेफर
फतेहपुर, मार्च 22 -- फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं जन कल्याण महासमिति द्वारा इसाइन पुरवा वार्ड स्थित भिखारीपुर चौराहा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री व फाउंडेशन के फाउंडर विराज शास्त्री ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 550 लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें 140 की शुगर, 350 की बीपी, 142 की एचआईवी व वीडीआरएल और 178 की नेत्र जांच की गई। नेत्र परीक्षण में 42 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टरों की टीम में डा. राजीव शुक्ला, डा. हिमांशु सिंह, डा. पवन तिवारी सहित अन्य स्टाफ ने मरीजों को परामर्श व दवाएं वितरित कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.