हरिद्वार, फरवरी 12 -- भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में स्वराज फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच, रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शहर के 87 लोगों और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों से परामर्श भी लिया। महापौर किरण जैसल ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं, दर्जाधारी देशराज कर्णवाल भी शिविर में पहुंचे। उन्होंने छात्रों से कहा कि स्वस्थ शरीर सुरक्षित और समृद्ध समाज की आधारशिला है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि युवाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए शिविर आयोजित किया गया। छात्रों की आंखों की विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराई गई। आवश्यक दवाओं व सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.