फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से जन कल्याण महासमिति द्वारा शनिवार को हसवा ब्लाक के औरेइ गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विभाकर शास्त्री, ग्राम प्रधान दीपक द्विवेदी उर्फ बचोले महाराज, विराज शास्त्री व कंसल्टेंट निशीत ने फीता काटकर किया। शिविर में 615 लोगों का पंजीकरण कर शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, आंख, कान, एचआईवी व सिफलिस की जांच की गई। डाक्टरों ने मरीजों को परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाओं का वितरण किया। नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद व अन्य गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कान संबंधी समस्या वाले मरीजों को मशीनें भी वितरित की गईं। इस मौके पर संस्था के सचिव बीपी पाण्डेय, संयोजक धनंजय द्विवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिं...