जहानाबाद, अप्रैल 28 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के केयाल मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और विशेष रूप से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान 60 से अधिक पुरुष एवं महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं इलाज किया गया। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्त्री रोग, हड्डी रोग, पोषण एवं सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। यह भी पढ़ें- शिविर में 62 लोगों की टीबी जांच इस अवसर पर पटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.