आजमगढ़, मई 5 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड पल्हनी क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में सोमवार को स्व. राजाराम यादव की स्मृति में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने 546 लोगों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। शिविर में डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. नेहा दूबे, डॉ. नवीन दूबे, डॉ. बी पांडेय, डॉ. गिरीश सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. देवेश दूबे, डॉ. राजीव पांडेय, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. डीसी श्रीवास्तव, डॉ. एचपी त्यागी ने लोगों की जांच की। इस अवसर पर रामजनम यादव, सुभाष यादव, विजय शर्मा, विष्णु शर्मा, रामानंद राम, संतोष गोंड, नितिन सिंह, दशरथ यादव, कमलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बृजघाट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...