सोनभद्र, सितम्बर 3 -- बभनी। हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के निर्देशन में विकास खंड बभनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पिछले एक माह में 509 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया। सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा ने बताया कि विकास खंड बभनी के करमघट्टी, बिछियारी, बभनी, सतबहनी, बरवा टोला, पोखरा, परसाटोला, बैना, कोंगा तथा परिवार कल्याण केंद्र में कुल 509 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। गुरुवार को असनहर गांव में केंद्र पर शिविर का समापन किया गया। शिविर में डॉक्टर विवेक कुमार द्वारा मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हिंडालको ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए...