रांची, फरवरी 3 -- रांची। प्रमुख संवाददाता विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नामकुम के जरेरा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं जांच की सुविधा प्राप्त की। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजना की जानकारी दी गई तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया गया। डॉ चंदन कुमार के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में चिकित्सकों में डॉ. अंजलि पांडेय, डॉ जय पालक, डॉ. सुशील सिंह, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अनुज कुमार और डॉ. सरोज ने भी अपनी सेवाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्...