फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं जन कल्याण महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में जयराम का पुरवा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन के फाउंडर विराज शास्त्री ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए यह एक निरंतर प्रयास की शुरुआत है। शिविर में कुल 450 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें 39 लोगों की शुगर, 280 की बीपी, 112 की एचआईवी व वीडीआरएल और 186 लोगों की नेत्र जांच की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान 35 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। टीम में डा. राजीव शुक्ला, डा. हिमांशु सिंह, डा.पवन तिवारी (नेत्र विशेषज्ञ), फार्मासिस्ट सौरभ सिंह व स्टाफ नर्स रियांका सिंह, श्रेया सिंह व रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.