हल्द्वानी, जनवरी 27 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत डहरा में मंगलवार को ग्राम प्रधान मनोज चनौतिया की अध्यक्षता में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में उजाला सिगनस सेंट्रेल हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया। शिविर में 45 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाई वितरित की। प्रधान मनोज चनौतिया ने कहा कि ग्रामीणों को शारीरिक जांच के लिए दूर न जाना पड़े इसके लिए गांव में ही शिविर का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.