उरई, अप्रैल 24 -- माधौगढ़, संवाददाता। अनुरागिनी संस्था द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर समृद्ध पंचायत उत्सव का आयोजन सिरसा दो गढ़ी में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ ग्राम शपथ अभियान का शुभारंभ किया गया । तहसील क्षेत्र के सिरसा दो गढ़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 382 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी गई। वहीं स्वच्छ ग्राम शपथ अभियान के अंतर्गत महिलाओं ने ग्राम को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि मजबूत पंचायतें ही मजबूत भारत की नींव हैं। जब गांव स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी वास्तविक विकास संभव होगा। महिलाओं की भागीदारी और जनसहयोग से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.