हरदोई, फरवरी 21 -- अतरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपाल पुर पट्टी जनिगांव में शनिवार को चरक हेल्थ केयर एण्ड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया। आयोजक युवा नेता अश्वनी सिंह ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है। 380 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। नि:शुल्क जांच परामर्श और दवाइयां दी गयीं। जिनको मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है उनका आपरेशन चरक हास्पिटल में होगा। आयुष्मान कार्ड धारक पूर्ण नि:शुल्क और सामान्य मरीजों को रियायती दर 3500 रुपया भुगतान पर लेंस डाला जाएगा। दिनेश सिंह चौहान, अनुज, दिवाकर आदि कार्यकर्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.