पिथौरागढ़, अगस्त 25 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग ने सतगढ़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने देवभूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा का अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। सचिव ने आमजन को माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम 2007, वरिष्ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, भरण-पोषण का अधिकार, कल्याण, सम्मान व स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी सहित अन्य अधिनियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही आगामी 12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। शिविर में 37 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान डॉ. तनिष्क सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...