रुडकी, अप्रैल 9 -- कलियर, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह के निर्देशन और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 325 मरीजों का उपचार किया गया। गुरुवार को शिविर का शुभारंभ इमलीखेड़ा चिकित्सा प्रभारी डॉ. राव अकरम, डॉ. दिली रमन और फार्मेसी अधिकारी ने किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. मोहित (मेडिसिन), डॉ. अनमोल (ओपथोनोलॉजी), डॉ. नैन सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंजली, डॉ. अक्षय (हड्डी रोग) अन्य डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह और डॉ. राव अकरम ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से आम जनता को काफी राहत मिलती हैं और समय पर उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि प्रसव अस्पताल में ही कराएं।

हिंदी हिन...