बलिया, मार्च 2 -- नवानगर। क्षेत्र के खेजुरी में प्रेम शंकर राय की चौथी पुण्यतिथि पर सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 310 मरीजों का इलाज किया गया। यह शिविर खेजुरी स्थित राय मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर आयोजित हुआ, जहां सुबह से ही मरीजों की लंबी लग गई। शिविर में न्यू दीप्लोक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पीसी राय, डॉ. रश्मि राय, डॉ. आरके राय, डॉ. बच्चा राय एवं डॉ. महेंद्र राय ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी दी। आयोजक अनूप राय ने बताया कि उनके पिता स्व. प्रेम शंकर राय समाजसेवा के प्रति समर्पित एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष यह शिविर आयोजित कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.